यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन, लखनऊ ने यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। छात्रों को परीक्षा टाईम टेबल डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाना होगा। टाइम टेबल में मुंशी (माध्यमिक फारसी), मौलवी (माध्यमिक अरबी), आलिम (वरिष्ठ माध्यमिक फारसी) और आलिम (वरिष्ठ माध्यमिक अरबी) के लिए परीक्षा तिथियां शामिल हैं।
कक्षा बारहवीं परीक्षा 2025 का आयोजन 17 फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा और परीक्षा 22 फरवरी 2025 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं (मुंशी, मौलवी) परीक्षा 2025 का आयोजन 17 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक किया जाएगा।
माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी।पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्टों दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
मुंशी (माध्यमिक फारसी) टाइम टेबल 2025-
17 फरवरी 2025- धर्मशास्त्र (शिया/सुन्नी)
18 फरवरी 2025- फारसी साहित्य
19 फरवरी 2025- उर्दू साहित्य
20 फरवरी 2025- सामान्य अंग्रेजी 21 फरवरी 2025- सामान्य हिन्दी
22 फरवरी 2025- गणित, होम साइंस, लॉजिक फिलाॅस्फी, सोशल स्टडीज साइंस, तिब
मौलवी (माध्यमिक अरबी) टाइम टेबल 2025-
17 फरवरी 2025- धर्मशास्त्र (शिया/सुन्नी)
18 फरवरी 2025- अरबी साहित्य
19 फरवरी 2025- उर्दू साहित्य
20 फरवरी 2025- सामान्य अंग्रेजी 21 फरवरी 2025- सामान्य हिन्दी
22 फरवरी 2025- गणित, होम साइंस, लॉजिक फिलाॅस्फी, सोशल स्टडीज साइंस, तिब
UP Madrasa Board Exam 2025: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए डेटशीट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको कक्षा 10वीं या 12वीं टाईम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर डेटशीट ओपन हो जाएगी।
5. अब आप यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 कक्षा 10वीं या 12वीं डेटशीट को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए डेटशीट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।