18 वर्षों से प्रत्येक साल ब्लड दान कर रहा हूं :- रणविजय मौर्य

झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधान परिषद सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के 69 वें जन्मदिन पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। युवा प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा रणविजय मौर्य ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाकर ब्लड डोनेट किया। उन्होंने बताया कि बीते 18 वर्षों से प्रत्येक साल ब्लड दान कर रहा हूं। वहीं पूर्व मंत्री विद्रोही धनपति मौर्य ने बताया कि मेरे कहने पर मेरे अन्य मित्रों ने भी ब्लड डोनेट किया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ब्लड के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जान ना जाए , इसके लिए हम सभी लोग मिलकर हमेशा प्रयास करते रहते हैं। मैं हमेशा से समाज सेवा को मानव जीवन का एक अंग मानता हूं। अब तक मैं खुद के अलावा लगभग ढाई सौ परिवारों को ब्लड डोनेशन करवा कर उनकी मदद कर चुका हूं।

इस अवसर पर अशोक कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु निश्चित हैं लेकिन कई लोगों की मृत्यु दुर्घटनाओं एवं अन्य बीमारी के दौरान रक्त की कमी से होती है। ऐसे में रक्तदान द्वारा मनुष्य को अकाल मृत्यु से बचाया जा सकता है। वहीं सत्येंद्र कुशवाहा प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश ने कहा कि प्रत्येक शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। समस्त मानव जीवन को बचाने में अपना योगदान देना हर मानव का कर्तव्य है। इस अवसर पर दामोदर प्रसाद मौर्य प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी , राजेश मौर्य प्रदेश मीडिया प्रभारी, पंकज मौर्य, रणजीत मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।आभार व्यक्त रणविजय मौर्य ने किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *