एटा-अलीगढ़ हाईवे पर हादसा, खाई में पलटा छोटा हाथी पिकअप

सिकंदरा राऊ एटा-अलीगढ़ हाईवे पर मंगलवार को गांव फरीदाबाद के पास एक छोटा हाथी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी कासगंज से माल खाली करके अलीगढ़ की ओर लौट रही थी। जैसे ही गाड़ी फरीदाबाद के पास सर्विस रोड पर पहुंची, तभी अचानक चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी और पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद पलटी गाड़ी को खाई से बाहर निकलवाया।
रिपोर्टर अर्जुन
सिकंदरा राऊ