Bareilly News: बरेली में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। ससुराल वाले उसका शव निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के दुर्गानगर में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या की है। इसके बाद उसका शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेल्स टैक्स विभाग में क्लर्क है।
थाना इज्जतनगर के रजत बिहार निवासी विवाहिता के पिता दिनेश कुमार मानसिक अस्पताल के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में बेटी 24 वर्षीय आकांक्षा की शादी थाना बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी जगदीश के बेटे अशोक के साथ की थी। शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद बावजूद अशोक और उसके परिजन दहेज को लेकर बेटी को परेशान करते थे।आरोप: गैस से जलाकर मार डाला
