पाकिस्तान को अगले साल एशिया कप 2023 की मेजबानी करनी है और पिछले सप्ताह ही ऐसी खबरें आई थी इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी। हालांकि अब जय शाह के दोबारा से बीसीसीआई सचिव बनने के बाद से ऐसा होता मुश्किल ही दिखाई दे रहा है। शाह ने मंगलवार को साफ कर दिया कि टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी और एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया जाएगा। शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने बीसीसीआई से सवाल दागना शुरू कर दिया है कि जब बाकी सभी टीमें पाकिस्तान आकर खेल रही है तो फिर भारत को क्या समस्या है।

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर (Saeed Anwar) ने एशिया कप 2023 को लेकर जय शाह के बयान पर बीसीसीआई को जमकर लताड़ लगाई है। अनवर ने कहा है कि बीसीसीआई अगर अगले साल होने वाले एशिया कप 2023 को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करता है तो फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भी भारत में 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी से बात करनी चाहिए और टूर्नामेंट को भारत से बाहर किसी दूसरे स्थान पर आयोजित कराना चाहिए।

2022-10-18 16:27:39
ऋतुराज गायकवाड़ से लेकर रवि बिश्नोई तक…इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में रहा भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *