जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार चार उप जिलाधिकारियों/डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन पदों पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। जारी सूची के मुताबिक मोहित कुमार, जो नवागत उपजिलाधिकारी के रूप में मथुरा आए हैं को उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है। वहीं अखिलेश कुमार जो उप जिलाधिकारी (न्यायिक) छाता के पद पर थे, उन्हें यथावत छाता में ही उप जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसी क्रम में चन्द्रभूषण प्रताप, जो उप जिलाधिकारी (न्यायिक) महावन में तैनात थे, को उप जिला मजिस्ट्रेट मांट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि प्रजाक्ता त्रिपाठी, जो अपर उपजिलाधिकारी-प्रथम के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें उप जिला मजिस्ट्रेट महावन नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
—————————————————————
फाइल-2
भाजपा की बैठक मे आगामी कार्य योजना की तैयारी
(मथुरा)
भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर दुर्ग की तरह मजबूत करने के लिए कार्य योजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के प्रभारी अशोक कटारिया ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। 18 जुलाई को जिले के सभी मंडलों पर कार्य योजना बैठक होगी। 22 जुलाई, मंगलवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन होगा। यह जानकारी श्याम चतुर्वेदी ने दी।
