इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे कल जारी कर दिए गए। इन नतीजों में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इनमें से एक हैं ओपी बेहरा। ओम प्रकाश ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।ओम प्रकाश अब आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना चाहते हैं।आईआईटी के लिए उनकी निगाहें अब पूरी तरफ से जेईई एडवांस्ड पर है।

क्या है सक्सेस मंत्र

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे इतने मार्क्स आ पाएंगे। जितना सिलेबस है उतना ही करना है, उसी सिलेबस को बार-बार करना है। इससे ज्यादा आपको नहीं करना है। एक बार प्रैक्टिस कर ली है, तो फिर दोबारा से प्रैक्टिस कर लें। ओम प्रकाश का कहना है कि सेल्फ स्टडी, रणनीतिक तैयारी और अनुशासन के जरिए आप भारत के इस कठिन एग्जाम को क्रैक कर सकते हैं। किसी भी तरह के भटकाव से दूर रहने के लिए ओपी ने कभी फोन नहीं रखा। वो सोशल मीडिया से दूर रहे। उन्होंने बताया कि उनके रूटीन का एक बड़ा हिस्सा सेल्फ स्टडी थी। वो रोज 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। उन्होंने टेस्ट में अपनी गलतियों से सीखा।

हर टेस्ट के बाद वो खुद का विश्लेषण करते थे। अगर सिलेबस की बात की जाए, तो उन्होंने एनसीईआटी के सिलेबस पर फोकस करने की बात कही। पढ़ाई के अलावा ओम प्रकाश को नोवल पढ़ने का शौक है।

इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे कल जारी कर दिए गए। इन नतीजों में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इनमें से एक हैं ओपी बेहरा। ओम प्रकाश ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।ओम प्रकाश अब आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करना चाहते हैं।आईआईटी के लिए उनकी निगाहें अब पूरी तरफ से जेईई एडवांस्ड पर है।

क्या है सक्सेस मंत्र

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे इतने मार्क्स आ पाएंगे। जितना सिलेबस है उतना ही करना है, उसी सिलेबस को बार-बार करना है। इससे ज्यादा आपको नहीं करना है। एक बार प्रैक्टिस कर ली है, तो फिर दोबारा से प्रैक्टिस कर लें। ओम प्रकाश का कहना है कि सेल्फ स्टडी, रणनीतिक तैयारी और अनुशासन के जरिए आप भारत के इस कठिन एग्जाम को क्रैक कर सकते हैं। किसी भी तरह के भटकाव से दूर रहने के लिए ओपी ने कभी फोन नहीं रखा। वो सोशल मीडिया से दूर रहे। उन्होंने बताया कि उनके रूटीन का एक बड़ा हिस्सा सेल्फ स्टडी थी। वो रोज 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। उन्होंने टेस्ट में अपनी गलतियों से सीखा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *