आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में असंतोष की अफवाहों के बीच पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल में गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही थी हालांकि बैठक खत्म होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस बैठक में केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब के सभी मंत्रियों और विधायकों को धन्यवाद दिया है।

इस बीच आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, कुछ लोग पंजाब को अपना निजी एटीएम मानने लगे हैं। आज पंजाब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है है।

उन्होंने कहा, जगह-जगह खुलेआम रेत खनन हो रहा है, ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार है। इस पर पंजाब की जनता और कई विधायक नाराज हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपने गुंडे विभव कुमार को पंजाब के मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। उन्होंने सवाल किया कि कई महीनों से ये गुंडा पंजाब में कर क्या रहा है। क्या पंजाब से लूटा हुआ पैसा दिल्ली लाया जा रहा है।

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, जब से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा है, वह अपनी राजनीति को जिंदा रखने के लिए पंजाब जाने का प्लान बना रहे हैं और इसको लेकर भी पंजाब के विधायकों में काफी गुस्सा है। आज जो बैठक बुलाई गई वह इसी चिंता को लेकर है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल से कहना चाहती हूं कि पंजाब के लोगों ने आपको बहुत बड़ा आशीर्वाद दिया है और बदले में आपने पंजाब के लिए क्या किया। उन्होंने कहा बहुत जरूरी है कि अरविंद केजरीवाल जी आप सुधर जाइए, वरना कहीं पंजाब के लोग आपको ना सुधार दें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *