झाँसी! सामाजिक संस्था नव-प्रभात के तत्वाधान में महानगर महिला प्रकोष्ठ “”कृति”” द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से नारी अंतर्मन की रचनात्मक / सृजनात्मक प्रतिभाओं का सर्वोत्कृष्ट विकास करने में सहयोगी महिला सदस्यों के आनंद-उल्लास- मनोरंजन समूह ग्रुप “”कृति””फ्रेंडस क्रिएटिविटी क्लब की महिला सदस्यों द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज-होली मिलन समारोह अंतर्गत पुष्प चंदन की बहार संग आत्मिक रंगों की फुहार आनंद उत्सव के शुभ अवसर पर एकदिवसीय नारी सशक्तिकरण संकल्प संग आनंदोत्सव कार्यशाला का आयोजन वृंदावन लाल वर्मा पार्क, झांसी में किया गयाआनंदोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था महिला प्रकोष्ठ “”कृति”” राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल उपस्थित रहीं

आनंद उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था महासचिव प्रिया अवस्थी ने कीआनंद उत्सव में उपस्थित सभी सखियों ने रंगो के महापर्व होली- रंग पंचमी की पावन बेला पर आयोजित आनंदोत्सव अंतर्गत सखी नीलम शर्मा ने (श्री कृष्णा),सखी दीपा अहिरवार ने (राधा- रानी) एवम अन्य सभी सखियों ने गोपियों के स्वरूप मे ब्रज-रासलीला व होली का आनंदमई उत्साह,उमंग उल्लास,आनंद से परिपूर्ण बुंदेली लोकगीत, गाने , श्रृंगार भाव प्रेरणा स्लोगन् , नृत्य ,हास्य व्यंग एवं खेलकूद के माध्यम से मनोरंजक वातावरण समायोजित कर स्वयं के अंतर्मन में छुपी हुई प्रसन्नता को सभी सखियों के सानिध्य में हंसी खुशी एवं आत्मिक खुशियों के रूप में महसूस किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *