जौनपुर: बदलापुर से सपा उम्मीदवार हो सकते हैं शैलेन्द्र यादव!
जय प्रकाश मिश्रा जिला संवाददाता जौनपुर

364 विधानसभा बदलापुर (जौनपुर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बदलापुर सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है।
लखनऊ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सपा हाईकमान इस बार बदलापुर में नए, कर्मठ और जुझारू चेहरे पर दांव लगा सकती है, और इस दौड़ में शैलेन्द्र यादव का नाम सबसे आगे है।
शैलेन्द्र यादव मूल निवासी बटाऊवीर, जौनपुर के हैं समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान है और वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं समर्थकों का कहना है कि वे जमीनी नेता हैं, सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं और युवा-पिछड़े वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है।
इसका मुख्य कारण हैं –
अखिलेश यादव से नजदीकी
यादव-मुस्लिम-दलित समीकरण
नया चेहरा, नई ऊर्जा
2024 लोकसभा में बदलापुर में सपा की 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हुई थी
हालांकि अभी सपा की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन शैलेन्द्र यादव का नाम अब सिर्फ सोशल मीडिया तक नहीं, क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बन गया है।
अब सबकी नजर इस पर है अगर अखिलेश यादव अपना आशीर्वाद देकर शैलेन्द्र यादव को बदलापुर से प्रत्याशी बनाते हैं तो बदलापुर विधानसभा शीट सपा के झोली में जा सकती है।