फास्ट न्यूज यूपी | ब्रेकिंग रायबरेली
जगतपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर अचल पब्लिक स्कूल के पास टाय मोड़ पर बाइक और वरना कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कपेन्द्र प्रताप सिंह (केपी सिंह बाबा), पुत्र दिनेश सिंह, निवासी जलालपुर बेही, थाना जगतपुर, उम्र करीब 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्स रायबरेली पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और चालक को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
ॐ शांति! भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
रिपोर्टर: एसपी सिंह चौहान (प्रमोद सिंह)
फास्ट न्यूज यूपी