संतकबीरनगर में बेरहमी से कत्‍ल कर दी गईं सुभासपा नेत्री नंदिनी राजभर के परिजनों को सांत्‍वना देने पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि सपा के गुंडे हत्याएं कर रहे हैं।

मंत्री बनते ही ओमप्रकाश राजभर का सपा पर बड़ा आरोप, बोले-हमसे पाला पड़ा है... ठीक कर देंगे 

Omprakash Rajbhar: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को खलीलाबाद के डीघा गांव में नंदिनी राजभर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। सुभासपा नेत्री नंदिनी की रविवार को हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा के गुंडे हत्याएं कर रहे हैं। हर जगह हो रही घटनाओं में सपाइयों का ही नाम आ रहा है। सुभासपा मुखिया ने कहा कि इस बार हमसे पाला पड़ गया है सब ठीक कर देंगे। ऐसी कार्रवाई होगी कि इस समाज पर कोई कुछ करने से पहले सोचने को मजबूर हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा राज में पैदा हुए अपराधी जगह-जगह वारदात कर रहे हैं। योगी सरकार कानून का राज स्थापित करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। खलीलाबाद में कुछ शरारती तत्व शराब पिलाकर गरीबों की जमीन लिखवा ले रहे हैं। होश में आने पर जब वह पैसे मांगता है तो उसकी हत्या कर दी जाती है। नंदिनी हत्याकांड में जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुभासपा मुखिया ने कहा कि इस बार हमसे पाला पड़ गया है सब ठीक कर देंगे। फर्रुखाबाद में पुलिसकर्मियों द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष का गमछा उतरवाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं।

राजभर बोले-सरकार आपके साथ
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूरी सरकार आपके साथ है। जल्द ही अंतिम आरोपी भी गिरफ्तार होगा। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर दोपहर दो बजे के करीब डीघा गांव पहुंचे। उन्होंने प्रदेश महासचिव रही नंदिनी राजभर के स्वजनों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने अपने कार्यकर्ता समस्या व पुलिस के द्वारा अब तक की गई कारवाई के बारे में सीओ ब्रजेश सिंह से जानकारी ली। जिस पर उन्होंने बताया कि पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी एक आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। कहा पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। कोई भी दोषी नहीं बचेगा। सभी पर सख्त कार्रवाई होगी। पूरी सरकार आपके साथ है।

कोई भी समस्या हो तो एसडीएम और सीओ से कहें। नहीं सुनवाई हो तो हमसे बताएं। सभी कार्यकर्ताओं को संयमित तरीके से अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। उन्होंने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो। पूरी तह तक जांच कर कार्रवाई करें।

बच्चे को पढ़ाएगी पार्टी
संतकबीरनगर। सांत्वना देने आए कैबिनेट मंत्री से नंदिनी की सास आरती ने कहा कि अब बेटा अनाथ हो गया है। अब इसका कौन सहारा होगा। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान हर हाल में होगा। बच्चे को पढ़ाने की चिंता आप लोग न करें। इसकी जिम्मेदारी पार्टी की है। बच्चे के पढ़ाई की जिम्मेदारी पार्टी उठाएगी । हम सब व्यवस्था बना देंगे। इसके बाद वे नंदिनी की बहन किरन राजभर को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद के रूप में सहायता दी।

हमसे पाला पड़ा है, ठीक कर देंगे
सुभासपा मुखिया ने कहा कि इस बार हमसे पाला पड़ गया है सब ठीक कर देंगे। ऐसी कार्रवाई होगी कि इस समाज पर कोई कुछ करने से पहले सोचने को मजबूर हो जाएगा। सीओ ब्रजेश सिंह से पुलिस व प्रशासन के द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। सीओ को उन्होंने निर्देश दिया कि निर्दोष पर कार्रवाई कदापि नहीं होनी चाहिए। पुलिस निष्पक्ष होकर कार्य करे।

नंदिनी के परिजनों से पूछा कि आप लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं। जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंताबर राजभर, जिला प्रभारी श्यामलाल राजभर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन राजभर, जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, एसडीएम शैलेश कुमार दूबे, कोतवाल आरके सिंह, मेहदावल एसओ आरके मिश्र समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *