बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देकर हुआ रावण दहन।

ब्यूरो रिपोर्ट संभल
राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन।
गुन्नौर /इसमपुर डांडा। गोल्डन रामलीला क्लब इसमपुर डांडा के तत्वावधान में आयोजित 14 दिवसीय रामलीला कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अत्याचारी रावण के पुतले का दहन किया गया तथा भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। राम राज्याभिषेक के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और न्यायपूर्ण शासन का संदेश दिया गया। वहीं रावण दहन ने समाज को यह संदेश दिया कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः उसे अच्छाई और सत्य के सामने झुकना ही पड़ता है।
कार्यक्रम में पहुंचे चौकी प्रभारी अनुज आर्य ने पगड़ी पहनाकर गोल्डन रामलीला क्लब इसमपुर टांडा के वरिष्ठ अनुशासन प्रमुख अध्यापक विजय यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान कमेटी के सभी पदाधिकारी, रामलीला के पात्र एवं पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।