लखनऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर लगे विशेष शिविर,का डीएम विशाखा अय्यर ने किया निरीक्षण।

संवाददाता /विकास रावत लखनऊ
लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने विधानसभा क्षेत्र लखनऊ मध्य और कैंट के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों की व्यवस्थाओं और निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले। डीएम ने अधिकारियों को घर-घर जाकर सर्वे करने, एएसडी सूची का सत्यापन करने और पात्र युवाओं सहित नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।