ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
मोहनलालगंज में पुलिस का ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग अभियान, थार-स्कॉर्पियो समेत संदिग्ध गाड़ियां रडार पर, काली फिल्म लगी कारों की हुई सघन जांच।
संवाददाता /विकास रावत लखनऊ

राजधानी लखनऊ में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो० मुश्ताक के निर्देशन में मोहनलालगंज पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आई नजर आई।
शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान।
अभियान के दौरान थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो समेत अन्य संदिग्ध वाहनों की बारीकी से की गईं जांच की।
खास तौर पर काली फिल्म लगी गाड़ियों पर बनी रही पुलिस की पैनी नजर।
सड़क पर पुलिस की सक्रियता से मनमानी ढंग से नियमों को दरकिनार करने वाले वाहन चालकों में मचा हड़कंप।
पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना व आमजन को सुरक्षित माहौल का एहसास कराना है।
मोहनलालगंज पुलिस का साफ संदेश—कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर रहेगी पैनी नजर।