झांसी! आज दिनांक 12 मार्च 2024 को शारदा देवी डिग्री कॉलेज राजगढ़ में ’मिशन शक्ति कार्यक्रम’ और राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले बालिका सशक्तीकरण पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबर्स, विविध योजनाएं और साईबर जागरूकता के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में सीओ सदर स्नेहा तिवारी द्वारा मुख्य वक्तव्य दिया गया। थाना प्रेमनगर से हल्का उप निरीक्षक SI वीरेंद्र यादव और आरक्षी सिल्की राठौर व अन्य उपस्थित रहे। छात्रों द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए। साथ ही Student Police Experiential learning program का भी फीडबैक प्राप्त किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *