मैनपुरी
पढ़ाई में मन न लगने पर छात्र स्कूल से निकलाः- बेवर पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे से खोजकर फूफा के साथ परिजनों को सौंपा…

नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद से बिना बताए निकले कक्षा 6 के छात्र को बेवर पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे से खोजकर उसके फूफा के साथ परिजनों को सौंप दिया। छात्र पढ़ाई में मन न लगने पर अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ता भटक गया।
फूफा सचेंद्र सिंह पुत्र डिप्टी सिंह, निवासी अर्जुनेपुर गाड़ी, थाना एलाऊ ने बताया कि वे फिलहाल कुसमरा में रहते हैं। छात्र शिव प्रताप उनके साले का बेटा है। वह संजय सिंह राठौर का पुत्र और अमृतपुर, थाना अमृतपुर, जिला फर्रुखाबाद का निवासी है।
सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि छात्र नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद से बिना बताए कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर पहुंच गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया।
छात्र के स्कूल से निकलने पर परिजन चिंतित थे। उसे सकुशल पाकर परिवार ने पुलिस को धन्यवाद दिया।