बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के हुए वार्षिक चुनाव
दो मतों से अध्यक्ष बने भगवान सिंह यादव एडवोकेट और महासचिव योगेंद्र पाल सिंह एडवोकेट
ब्यूरो रिपोर्ट संभल

बबराला /गुन्नौर बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह यादव एडवोकेट और महासचिव पद पर योगेंद्र पाल सिंह एडवोकेट निर्वाचित घोषित किए गए अध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला रहा भगवान सिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंदी रामशरण सिंह को महज दो मतों से पराजित किया वहीं भगत सिंह यादव और मुनेश कुमार उर्फ मोनू शर्मा ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
मुख्य चुनाव अधिकारी धनेश चंद्र ने बताया सलवार को हुए चुनाव में कुल 233 मत डाले गए जिसमें अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह यादव को 117 है और रामशरण सिंह को 115 मत मिले एकमात्र निरस्त हुआ महासचिव पद पर योगेंद्र पाल सिंह को 111 मत मिले उनके प्रतिद्वंदी प्रताप सिंह को 96 मत प्राप्त हुए योगेंद्र पाल सिंह ने पंद्रह मतों से जीत दर्ज की इस पद पर राहुल सक्सैना बारह मत सतबीर आनंद को आठ मत मिले जबकि छह मत निरस्त किए गए।
इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी श्री कृष्ण भारद्वाज अलमास मियां और एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अजय पाल गुप्ता मौजूद रहे।