झांसी, 05 जनवरी 2024, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी “राजू भैया” के नेतृत्व, राष्ट्रीय महामंत्री श्री नवीन चंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन तथा महानगर अध्यक्ष, झांसी श्री वीरेंद्र कुशवाहा के संयोजन में, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर देश भर में दिनांक 1 जनवरी से 15 जनवरी तक मनाये जा रहे जनसंपर्क अभियान की श्रृंखला में आज खाती बाबा क्षेत्र में खाती बाबा मंदिर से अक्षत शोभायात्रा निकाली गई तथा घर-घर जाकर संगठन के पदाधिकारियों व क्षेत्र वासियों द्वारा अक्षत व निमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
जनसंपर्क अभियान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सर्वश्री मैथिलीशरण मुदगिल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शरद नामदेव, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश उमेश प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) उत्तर प्रदेश श्रीमती रेनू शुक्ला, श्रीमती कुसुम कुशवाहा, श्रीमती कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अवस्थी, नीरज नायक, डॉ. दीपक सिंह, आदित्य द्विवेदी, प्रदीप सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, महेश पस्तोर, गौरव तिवारी, सुनील गोस्वामी, राजू चंदेल, सिद्धू गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।