*संतकबीरनगर
इंतजार अंसारी
संतकबीरनगर मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, पूर्व विधायक जय चौबे ने समर्थकों के साथ दिखाया दमखम*
सोनी होटल के सामने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे पूर्व विधायक, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से हुआ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खलीलाबाद स्थित सोनी होटल के सामने पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी और वाहनों के लंबे काफिले ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
पूर्व विधायक जय चौबे अपने समर्थकों के साथ सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले में सोनी होटल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला जैसे ही होटल के सामने पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया। फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के बीच पूरा परिसर पार्टी के नारों से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति उत्साह और समर्थन जाहिर किया।
इस दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और स्वागत की तैयारियों को देखकर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर की और सभी का उत्साह बढ़ाया।
राजनीतिक दृष्टि से जय चौबे के नेतृत्व में हुए इस स्वागत कार्यक्रम को जिले की सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी और वाहनों के काफिले के जरिए पूर्व विधायक ने अपनी राजनीतिक सक्रियता और समर्थकों के बीच मजबूत पकड़ का संदेश देने की कोशिश की। कार्यक्रम के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।