धौलपुर राजस्थान। आई एफडब्ल्यूजे पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष गोपेश राज पचौरी के नेतृत्व में धौलपुर जिले के पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार एवं जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल का पदोन्नति होने पर फूल माला एवं बुके भेंट कर स्वागत किया एवं नववर्ष के उपलक्ष में सभी पत्रकारों ने जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को नववर्ष की बधाई दी
जिला अध्यक्ष को गोपेश पचौरी ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार से पत्रकार सुरक्षा कानून से संबंधित चर्चा की ।
इस मौके पर पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मुद्गल, प्रिंस हुंडावाल, हरवीर शर्मा, अनूप शर्मा,रनीश तिवारी, संदीप शर्मा, अजय बिलोनिया, आकाश पचौरी, दुर्गा शरण दुबे, शकील खान, सौरभ उपाध्याय सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
