प्रदीप वर्मा जिला संवाददाता
झांसी: केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष पर अप्रत्याशित हमला करते हुये दोनों सदनों के 146 सांसदों को सदन से निलम्बित किये जाने के विरोध में शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल कांग्रेस , सपा और आप के सैकडों कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव , सपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह व महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम , कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराते हुये जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
इसके पूर्व तीनों पार्टियों के कार्यकर्ता गांधी उधान कचेहरी चौराहा पर एकत्रित हुये। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात लोकतंत्र विरोधी व तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गये।
धरने को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि लोकतंत्र के मन्दिर संसद भवन में हुई घुसपैठ की घटना पर गृहमंत्री के बयान की मांग करने वाले विपक्षी सांसदों का निलंबन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल 146 सांसदों के अधिकारों का हनन नही नही बल्कि उन्हे चुनकर भेजने वाली जनता का भी अपमान है।
पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम आदमी से लेकर विपक्ष के सांसदों तक की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होनें लहा कि डा. लोहिया ने कहा था कि जब संसद गूँगी और बहरी हो जाये तो अवाम को सड़कों पर उतार कर संघर्ष करना चाहिये। आज यही स्थिति बन गई है। केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ विपक्ष एकजुटता के साथ खड़ा है और लोकतन्त्र विरोधी मोदी सरकार को झुकाकर ही दम लेगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अजय सूद, इम्तियाज हुसैन, पुत्तू सिंह कुशवाहा, सुदेश पटेल, इदरीश खान ,बलवान सिंह यादव, अफजाल हुसैन, भरत राय, आशीष रायकवार , विजय कुशवाहा, प्रतिपाल सिंह दाऊ, मोहित पंचोली, शकील खान, आशीष तिवारी, अमीर चंद आर्य , सलमान पारीछा ,चौधरी परवेज, सीमा कुशवाहा, नीता अग्रवाल , सरला भदौरिया, आशिया सिद्धिकी, दीपाली रायकवार ,प्रियंका गुप्ता, इंजी. राजकुमार राव, तुलसी दास कुशवाहा, विजय झंसया, प्रेम बाल्मीकि, राहुल महाल्या , अबरार अली, आकाश यादव , राजकुमार सेन, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, सी डी लिटौरिया, हरवंश लाल, नफीश मकरानी , शहनबाज खान , मीनाज मकरानी , अखलाक मकरानी, शाहरुख खान, मुलायम सिंह रजक, सूरज प्रकाश राय, नूरउद्दीन,रामसेवक, महमूद,रफीक खान, पवन राज , प्रीति श्रीवास, पार्वती चौधरी, राजेश रानी, फरीदा,वीरेंद्र झा आदि मौजूद रहें।
धरने का संचालन कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया और आभार सपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव ने व्यक्त किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *