विजडम इंडिया
प्रयागराज (विनोद द्विवेदी जिला संवाददाता)आज दिनांक 22 जून 2026 को 101 आर.ए.एफ शान्तिपूरम, प्रयागराज में श्री मनीष कुमार भारती कमांडेंट, 101 आर.ए.एफ के नेतृत्व में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के तत्वावधान में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) द्वारा क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता संगोष्ठी (Regional Investor Awareness Seminar & RISA) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 101 आर.ए.एफ के अधिकारियों एवं जवानों के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा सुरक्षित एवं जागरूक निवेश के प्रति उन्हें प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में श्री विपुल जैन, सहायक महाप्रबंधक (AGM), सेबी तथा श्रुति शर्मा, प्रभारी – रेगुलेटरी विभाग, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव एवं निवेशक संरक्षण के उपाय, व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश योजना, वित्तीय बाजारों की कार्यप्रणाली एवं नियामकीय ढांचा एवं निवेश में जोखिम की समझ एवं विवेकपूर्ण निवेश रणनीतियाँ के विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित कार्मिकों ने साइबर सुरक्षा एवं जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री मनीष कुमार भारती कमांडेंट, 101 आर.ए.एफ द्वारा श्री विपुल जैन, सहायक महाप्रबंधक (AGM), सेबी एवं श्रुति शर्मा, प्रभारी – रेगुलेटरी विभाग, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, क्षेत्र उत्तर प्रदेश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर श्री पुनर्वसु तिवारी (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री यज्ञ कुमार सिंह (उप कमाण्डेंट) एवं श्री आत्माराम यादव (उप कमाण्डेंट) सहित अन्य अधिकारी, जवान, एवं महिला कार्मिक उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *