प्रयागराज / पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्रीमान जोगेंद्र कुमार सिंह जी के कुशल निर्देशन व पुलिस उपायुक्त श्रीमान नीरज पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में ब्रज बिहारी सहाय विद्या मंदिर कादिलपुर, प्रयागराज में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या 63 ,16 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी कैंप के 600 छात्र वा छात्राओं को प्रयागराज यातायात निरीक्षक, अध्यापक पवन कुमार पाण्डेय द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कर्नल कैम्प कमांडेंट श्रीमान निशांत बरियार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पवन पाण्डेय जी को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में निरीक्षक पवन पाण्डेय द्वारा जीवन के मूल्यों व सड़क दुर्घटना में न जाने कितने लोगों की जान चली जाती है। खासकर साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित सफर करना एक बड़ी चुनौती बन गई है। कारण है कि लोग नियमों को लेकर लापरवाही करते हैं। छात्रों को बताया गया कि कार चालक सीट बेल्ट वा दोपहिया चालक सही मानकों वाला हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें। सड़क पर हमेशा दूसरे वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। सड़क किनारे लगे दिशासूचक बोर्ड व सड़क सुरक्षा नियमों की भलीभांति जानकारी होनी चाहिए। वाहन चलाते समय नशा न करें। लोग कान में इयरफोन लगाकर गाड़ी चलाते हैं जो बेहद खतरनाक है। और बच्चो के यातायत संबंधी प्रश्नों के उत्तर के उत्तर भी दिए,उन्होंने बच्चो को गुड सेमिरिटन वा यातायात के दस स्वर्णिम सिद्धान्त के भी बारे में बताया। इस कार्यशाला में समाजसेवी नितीश शुक्ल, मधुकर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *