नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की घटना के बाद सुपरनोवा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (SNAOA) ने नए नियम लागू किए हैं। इन नए नियमों के तहत एसोसिएशन ने फ्लैट मालिकों से कहा है कि वे प्राथमिकता के आधार पर परिवारों, कामकाजी पेशेवरों या अन्य लीगल कैटेगिरी वाले लोगों को ही फ्लैट किराए पर दें।

एसोसिएशन के नए नियम यह साफ करते हैं कि सुपरनोवा बिल्डिंग में जिनके फ्लैट हैं वह स्टूडेंट और बैचलर किराएदारों को फ्लैट किराए पर देने से बचें। इन दो श्रेणी के लोगों के लिए विशेष प्रावधान भी रखे गए हैं।

स्टूडेंट और बैचलर को एक महीने का नोटिस

नई पॉलिसी के मुताबिक, जिन फ्लैट मालिकों ने पहले से स्टूडेंट या बैचलर को किराए पर फ्लैट दे रखे हैं उन्हें ऐसे किराएदारों को एक महीने का नोटिस देने की बात कही गई है। एसोसिएशन का कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा, अनुशासन और रेजिडेंशियल माहौल बनाए रखने के लिए टेनेंसी को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *