पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई इन दिनों पूरे हरियाणा में अपने समर्थकों के बीच ‘स्नेह मिलन’ कार्यक्रमों के जरिये पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इन कार्यक्रमों में बीजेपी के झंडे, बैनर या पार्टी के चुनाव चिह्न नजर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
कुलदीप बिश्नोई हरियाणा में तीन बार मुख्यमंत्री रहे भजन लाल के छोटे बेटे हैं।
कुलदीप बिश्नोई ने 21 जुलाई को सिरसा से ‘स्नेह मिलन’ अभियान शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने पानीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल और दादरी के कई इलाकों में सभाएं की हैं। इन सभाओं के बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
