(मथुरा)(ए.के.शर्मा)
परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर हरियाणा की एक महिला को छटीकरा बुलाकर उसके साथ गैस्टहाउस में लूट करने और दुष्कर्म के बाद उसे छोड़कर भाग जाने के मामले में वांछित आरोपी को जैंत पुलिस ने बीती रात सनसिटी के खाली प्लॉट से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घायल अवस्था में आरोपी को वृन्दावन के जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जैंत पुलिस के अनुसार बीती रात लगभग 10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी, निरीक्षक विवेक कुमार,सर्विलांस सेल प्रभारी विवेक शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सनसिटी के पास खाली प्लॉट से मुठभेड़ के बाद पवन कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी गांव मॉल थाना फरह को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 16-17 मार्च को हरियाणा में रहने वाली एक महिला को अभय फौजी नाम से व्हाइट्स आईडी बनाकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर छटीकरा बुला लिया। यहां से आरोपी इस महिला को मोटरसाइकिल से छटीकरा के राज गैस्ट हाउस ले गया। यहां उसने महिला के फोन से अपने फोन में 15 हजार रुपये डाल लिए और पीड़िता से 4 हजार नगद व कान के कुंडल उतरवाने के बाद दुष्कर्म किया और उसे छटीकरा पुल के नीचे छोड़कर भाग गया। इस मामले में दर्ज अपराध के खुलासे को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *