शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस की टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन रोहित शर्मा ने एक खास शतकीय रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 24 गेंदों में 35 रन बनाए। इस पारी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक बार 30 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लीग में 100 बार तीस या उससे अधिक का स्कोर किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 30 से अधिक रनों का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली टॉप पर बने हुए हैं। किंग के नाम से क्रिकेट की दुनिया में मशहूर विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल 127 बार 30 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है। वे आईपीएल में 8000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। आईपीएल में सर्वाधिक 30 से अधिक रनों के स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली (127 बार) और रोहित शर्मा (100 बार) के बाद सूची में तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर का नाम है। उन्होंने आईपीएल में 99 बार 30 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। शिखर धवन 95 बार ऐसा करने के साथ सूची में चौथे नंबर पर, जबकि सुरेश रैना 77 से अधिक 30+ का स्कोर बनाने के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

इस सूची में अंजिक्यें रहाणे और रॉबिन उथ्थपा 72-72 बार 30 से अधिक का स्कोर बनाने के साथ सूची में संयुक्त रूप से छठवें स्थान पर मौजूद हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 68 बार यह कारनामा किया है और वे लिस्ट में 7वें स्थान पर है। धोनी के साथ फाफ डु प्लेसिस भी 68 बार 30 से अधिक का स्कोर बनाने के साथ लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। एबी डिविलियर्स ने 66 बार ऐसा किया है और वे लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं, वहीं 65 बार 30 से अधिक रनों का स्कोर बनाने के साथ संजू सैमसन लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। दिनेश कार्तिक ने 64 बार यह कारनामा किया है और इस सूची में 10वें स्थान पर मौजूद हैं।

127 -विराट कोहली

100 -रोहित शर्मा

96 – डेविड वार्नर

95 – शिखर धवन

77 – सुरेश रैना

72 – अजिंक्य रहाणे

72 – रॉबिन उथप्पा

68 – एमएस धोनी

68 – फाफ डु प्लेसिस

67 – केएल राहुल

66 – एबी डिविलियर्स

65 – संजू सैमसन

64 – दिनेश कार्तिक

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *