दिल्ली के वरिष्ठ समाजसेवी महानुभावों द्वारा गठित संस्था श्री गंगा इन्टरनेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में तीर्थ नगरी हरिद्वार में निर्मित भव्य धर्मशाला श्री गंगा इन्टरनेशनल ट्रस्ट हरिद्वार (रजि.) का लोकार्पण भव्य समारोहपूर्वक 30 मार्च 2026 को हुआ एवं बहुमंजिला 42 सम्पूर्ण सुविधायुक्त कमरों वाला यह भव्य भवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया गया है।
संस्था के संस्थापक महामंत्री एवं दिल्ली के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री श्यामलाल गुप्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लोकार्पण समारोह की कड़ी में 24 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक भवन प्रांगण में माँ दुर्गा का पाठ प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा किया गया एवं 29 मार्च को रात्रि 10 बजे हवन के साथ समापन हुआ। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को ही संस्था के सम्मानित ट्रस्टी सपरिवार आने आरंभ हो गए थे, जिनके लिए संस्था परिवार की ओर से जलपान एवं रात्रिभोज की शानदार व्यवस्था 29 मार्च को की गई थी।
श्री श्यामलाल गुप्ता ने बताया कि मुख्य आयोजन 30 मार्च को प्रात:  नाश्ते के पश्चात आरंभ हुआ तथा हवन यज्ञ की पूर्णाहुति में सभी ट्रस्टियों ने आहुति डालकर यज्ञ देवता को स्मरण किया एवं इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल का भव्य अभिनंदन संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, महामंत्री डॉ. श्यामलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद गर्ग एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरभान बंसल के साथ-साथ संस्थापक ट्रस्टी ईश्वर चंद्र गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, नंद किशोर सिंघल, नरेश कुमार गुप्ता, दयाराम गोयल एवं इन्द्रसेन गर्ग सहित धर्मशाला के उद्घाटनकर्ता श्री जगदीश गुप्ता, भूमि पूजनकर्ता श्री नरेन्द्र गुप्ता एवं अन्य ट्रस्टीगण ने किया।
मुख्य अतिथि श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपने उद्भोधन में श्री गंगा इन्टरनेशनल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को मात्र 3 वर्ष के अल्पकाल में ही अनेक बाधाओं को पार करते हुए इस शानदार भवन के लोकार्पण के लिए पूरी टीम को साधुवाद दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन का शुभारंभ अग्रकुल जनक महाराजा अग्रसेन जी, कुलदेवी माँ लक्ष्मी के जयकारे के साथ करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज ही ऐसा समाज है, जिसने महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए मार्ग पर चलकर देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी दानवीरता के माध्यम से समाजसेवा के आयाम स्थापित किए हैं तथा अग्रवाल समाज के दानवीरों द्वारा सर्वसमाज के लिए अनेक धर्मशालाएं, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान बनाए गए हैं। उन्होंने श्री गंगा इन्टरनेशनल ट्रस्ट की पूरी टीम को शानदार भवन को जनसेवा के लिए समर्पित करने पर उत्तराखण्ड के नागरिकों की ओर से विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
भव्य भवन का लोकार्पण उद्धाटनकर्ता श्री जगदीश गुप्ता एवं उनके परिवारजन तथा भूमि पूजनकर्ता श्री नरेन्द्र गुप्ता तथा ट्रस्ट परिवार के सभी पदाधिकारियों, ट्रस्टीगण, रूम डोनर्स एवं अन्य दानवीरों तथा मेहमानों की उपस्थिति में उनके कर-कमलों द्वारा किया गया, इसके पश्चात संस्थापक महामंत्री डॉ. श्यामलाल गुप्ता के नेतृत्व एवं अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने सम्मानित संस्थापक ट्रस्टीगण, ट्रस्टीगण, रूम डोनर्स, लिफ्ट दानदाता, भोजनालय एवं रसोईघर के दानदाताओं का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीना अभिनंदन किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार गुप्ता ने अपने स्वागत उद्भोधन के माध्यम से आए हुए सभी मेहमानों का अभिनंदन करते हुए समस्त ट्रस्टीगण का उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ से समापन तक बहुत ही शानदार एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था को मंच पर बनाए रखने के लिए संस्थापक महामंत्री डॉ. श्यामलाल गुप्ता का अहम योगदान रहा तथा उन्होंने अपने उद्भोधन के माध्यम से श्री गंगा इन्टरनेशनल ट्रस्ट के गठन से लेकर श्री गंगा इन्टरनेशनल ट्रस्ट हरिद्वार के निर्माण  से लोकार्पण तक की यात्रा के बारे में उपस्थित जन को विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए सभी दानवीरों का आभार व्यक्त करते हुए दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया तथा सबने संयुक्त रूप से लजीज भोजन का आनंद लिया। मंच संचालन वैश्य आभा पत्रिका के संपादक तुषांत गुप्ता एवं संस्थापक महामंत्री डॉ. श्यामलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में वीरभान (गग्गी) एवं सुरेन्द्र कुमार गोयल का भी अहम योगदान रहा। संस्था के आमंत्रण पर कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने वाले मेहमानों में अग्रवंश की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकीम गोयल ने भी अपनी स्नेहिल उपस्थिति के माध्यम से संस्था परिवार को शुभकामनाएं प्रदान की।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *