फरवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईएमडी के अनुसार, सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। 9-10 फरवरी को एनसीआर के कुछ इलाकों में हवाएं चलेंगी और इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है।

दिल्ली में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई और वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 319 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। मौसम केंद्र जयपुर का अनुमान है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

तमिलनाडु में हल्की ठंड, कहीं-कहीं सुबह का कोहरा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर रहने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। नीलगिरि, सेलम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर और रानीपेट जैसे जिलों में कोहरे का पूर्वानुमान है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *