राशिद खान ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वे अब भारतीय सरजमी पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने यह उपबल्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा विकेट लेते ही हासिल की। वे अब 50 विकेटों के साथ भारत में टी-20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

राशिद खान ने भारतीय सरजमीं पर अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24 पारियां खेली हैं, जिसमें 50 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट और औसत भी बेहद शानदार रहा है। भारतीय सरजमीं पर सबसे क्रिकेट के सबसे छोटे इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने भारत की धरती पर 38 पारियों में 49 विकेट हासिल किए हैं। अक्षर पटेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 37 पारियों में 48 विकेट लिए हैं। भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप सिंह का नाम चौथे स्थान पर है, वहीं हार्दिक पांड्या लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

अर्शदीप सिंह ने 27 टी-20 आई पारियों में भारत की धरती पर 43 विकेट लिए हैं। वहीं पाड्ंया ने 53 पारियों में 38 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह ने 35 पारियों में 36 विकेट लिए हैं वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 33 पारियों में 34 विकेट हासिल किए हैं। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव भी इस सूची में शामिल हैं। चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पारियों में 33 विकेट हासिल किए हैं वहीं कुलदीप यादव के नाम 19 पारियों में 27 विकेट और रवि बिश्नोई के नाम 20 पारियों में 26 विकेट हासिल किए हैं।

राशिद खान- 50 विकेट (24 पारी)

युजवेंद्र चहल- 49 विकेट (38 पारी)

अक्षर पटेल- 48 विकेट (47 पारी)

अर्शदीप सिंह- 43 विकेट (27 पारी)

हार्दिक पांड्या- 38 विकेट (53 पारी)

जसप्रीत बुमराह- 36 विकेट (35 पारी)

भुवनेश्वर कुमार 34 विकेट (33 पारी)

वरुण चक्रवर्ती- 33 विकेट (16 पारी)

कुलदीप यादव- 27 विकेट (19 पारी)

रवि बिश्नोई-26 विकेट (20 पारी)

इस तरह से आंकड़ों को देखने पर साफ पता चलता है कि भारतीय गेंदबाजों से ज्यादा भारतीय सरजमीं राशिद खान को सूट करती है और यही कारण है कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों को पीछे छोड़ा हुआ है। राशिद खान भारतीय परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ है और कहना गलत नहीं होगा कि वे भारतीय गेंदबाजों से ज्यादा इन परिस्थितियों में प्रभावशाली नजर आते हैं और उनके आंकड़े भी यही कहते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *