मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ते ही धुंध छटेगी और एक बार फिर तेज धूप के साथ गर्मी महसूस होगी। धूप निकलने से लखनऊ को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल गई है। गर्म दिन लगभग आ ही गए हैं और दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है की अब मौसम सूखा रहेगा और दिन में निकलने वाली तेज धूप से गर्मी बनी रहेगी। दिन की धूप से सुबह और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 7 दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसलिए, अगले 7 दिनों में तापमान केवल एक या दो डिग्री ही ऊपर चढ़ेगा। अगले 7 दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, सिवाय 14 फरवरी के जब आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अगले 7 दिनों में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ मैदानी इलाकों हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में आसमान साफ रहने की संभावना है और कोहरे के कोई संकेत नहीं हैं। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ छिटपुट इलाकों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों से आने वाली ठंडी हवाएं उत्तर भारतीय राज्यों तक पहुंचेंगी, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। लखनऊ में भी शुष्क मौसम रहेगा। हल्की नमी बनी रहेगी और ठंड कम होगी।
ठंडी हवा के थमने के बाद अब मौसम काफी आरामदायक, हालांकि गर्म हो गया है, लेकिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। आज और कल भी मौसम ऐस ही रहना है। यहां तक की इस हफ्ते के आखिर तक यही स्थिति रहने की संभावना है। वैलेंटाइन डे पर मौसम सुहाना, उमस भरा, लेकिन शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में मौसम अधिकतर साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है। एनसीआर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी। गर्म मौसम के साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
