विजडम इंडिया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस 2026 के राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी गंगापुरसिटी पिन्टू लाल मीना (पहाड़ी) को कृषि क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही राज्यपाल द्वारा लोकभवन जयपुर में दिए जाने वाले एटहोम कार्यक्रम एवं फोटो सैशन में भी उन्हें सम्लित होने के लिए अमांत्रित किया गया है

गौरतलब है कि पिन्टू लाल मीना किसानों को कृषि तकनीकी, फसलों की बेहतर उत्पादन , उन्नत कृषि, संरक्षित खेती सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमो से देशभर के कृषकों को उपलब्ध करवाते रहते है

सहायक कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को दी जा रही जानकारियों की बदौलत किसानों का जीवन स्तर सुधरा है उन्हें योजनाओं का लाभ मिला है तकनीकी जानकारी का लाभ लेकर किसान बेहतर उत्पादन लेने लगे है

मीना को उत्तरप्रदेश में भी कृषि विभाग द्वारा वहां के किसानों को प्रशिक्षण देने एवं कृषि में सोशल मीडिया के महत्व के बारे में जानकारी देने हेतु उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भी अमांत्रित किया था

अब तक मीना को अन्य कई सम्मान मिल चुके है जिनमें मुख्य है दिल्ली के उप राज्यपाल द्वार सम्मानित, उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित, राजस्थान के पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी द्वारा सम्मानित, राजेन्द्र राठौड़ द्वारा सम्मानित, आयुक्त कृषि जयपुर द्वारा सम्मानित, करौली, धौलपुर, गंगापुरसिटी एवं सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित, नरेंद्र देव कृषि विश्विद्यालय फैजाबाद द्वारा सम्मानित, गंगापुर सिटी अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा सम्मानित , गंगापुरसिटी एवं टोडाभीम उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित इसके अलावा अन्य कई सरकारी, गैर सरकारी एवं समाजिक संस्थानों ने भी कृषि क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया है

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *