सोनभद्र में एनसीएल बीना के सीटू श्रमिक संगठन के सूरज कुमार पांडेय श्रीलंका में होने वाले आईएलओ कार्यशाला के लिए नामित

ब्यूरो रिपोर्ट – रोहित विश्वकर्मा
सोनभद्र। एनसीएल बीना परियोजना के श्रमिक संगठन सीटू के नेता को कोलंबो में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ की कार्यशाला के लिए श्रमिक संगठन सीटू ने बीना क्षेत्र के सूरज कुमार पांडेय को नामित किया है। आईएलओ के एक्ट्राव की ओर से व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य ओएसएच विषय पर यह कार्यशाला 23, 24 नवंबर 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होने वाली है। इसके पूर्व यह कार्यशाला 5 और 6 अक्टूबर को होनी थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। कार्यशाला का विषय चरम मौसम और जलवायु जोखिमों से निपटने में ट्रेड यूनियन की भूमिका को लेकर है । कार्यशाला में भारत की ओर से सूरज कुमार पांडेय भाग प्रतिभाग करेंगे। वह ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन एआईसीडब्ल्यूएफ के सचिव हैं एवं कोयला क्षेत्र से आने वाले युवा ट्रेड यूनियन नेता माने जाते हैं। सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता ने आईएलओ को पत्र भेजकर पांडेय के नामांकन की जानकारी दी है और वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज मांगे हैं।