रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून में “राष्ट्र बोध” पाठ्यक्रम के अंतर्गत “भारतीय संविधान” विषय पर व्याख्यान संपन्न हुआ
विजडम इंडिया।
रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून में अनिवार्य वैल्यू-एडेड पाठ्यक्रम “राष्ट्र बोध” के अंतर्गत उपविषयतुर्थ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 27 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित सम्राट ललितादित्य प्रेक्षागृह, लाल बहादुर शास्त्री लोकप्रिया अस्पताल में संपन्न हुआ।
यह व्याख्यान 23 दिसंबर 2025 को आयोजित परिचयात्मक-सह-उद्घाटन व्याख्यान श्रृंखला का चौथा चरण था,
कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ इमरान खान संकायाध्यक्ष आर्ट्स एंड सोशल साइंस ने राष्ट्रबोध विषय की वर्तमान समय में आवश्यकता एवं विश्वविद्यालय की इस उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता को विद्यार्थियों के मध्य साझा किया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. देशदीपक ने “राष्ट्र बोध” पाठ्यक्रम के अंतर्गत भारतीय संविधान विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । डॉ देशदीपक ने अपने संबोधन में संवैधानिक दर्शन, संवैधानिक पृष्ठभूमि , मूल अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य विषयों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया ।साथ ही राष्ट्रबोध योजना के मुख्य शिल्पकार एवं अध्यक्ष रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय डॉ अतुल कृष्ण के उद्देश्यों को छात्रों के बीच साझा किया । व्याख्यान के अंत में विश्वविद्यालय के विशेष अधिकारी श्री सचिन श्रीनारायण ने व्याख्यान पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय प्रति कुलपति डॉ देशदीपक द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन संस्कृति विभाग के सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर रमन कृष्ण किमोठी द्वारा सुभारती परंपरा के अनुसार “आज़ाद हिंद गान” के गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के सचिव श्री विनय सेमवाल, विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स मनमोहन गुप्ता विश्वविद्यालय Nss ऑफिसर प्रदीप महारा असिस्टेंट प्रोफेसर मिदत्त असलम विभिन्न विभागों के डीन्स, विभागाध्यक्ष, संस्थान प्रमुख, संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्यान श्रृंखला का उद्देश्य विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा प्रदान कर उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में विकसित करना है।
