राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को शीत लहर के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध रह सकती है। कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं। हालांकि, शीत लहर की स्थिति के लिए बस शुक्रवार को ही अलर्ट है। मौसम विभाग ने दिल्ली में तापमान और शीत लहर का पूर्वानुमान जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले तीन दिनों में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों सामान्य से नीचे रहेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *