तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, दक्षिण पूर्व अरब सागर पर डिप्रेशन बना है। ऐसे में 22-24 अक्टूबर यानी कि तीन दिनों के दौरान दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। 22 अक्टूबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में अत्यधिक भारी बरसात होगी।

दक्षिण भारत की बात करें तो 22-24 और 26-28 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, 22-24 तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, 22-25 तक तटीय कर्नाटक और तेलंगाना, 24 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 22-28 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा, 22 को केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 22 और 23 को तटीय कर्नाटक, 23 को तटी आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में भारी बरसात होने वाली है।

इसके अलावा, पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो 23-27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। अगले सात दिनों के दौरान अडंमान और निकोबार में आंधी की संभावना है। 22-26 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में और अगले पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पश्चिमी भारत की बात करें तो 23 अक्टूबर को कोंकण एवं गोवा व मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की छींटे पड़ने की संभावना है। उत्तरी भारत की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *