उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

UP: 28 IPS officers transferred in the state, major changes in Lucknow

राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकरण, लखनऊ नियुक्त किया गया है। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। के. सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं प्रशासन लखनऊ नियुक्त किया गया है।इसके अलावा आलोक कुमार श्रीवास्तव  को विशेष जांच प्रकोष्ठ, लखनऊ भेजा गया है जबकि विजय सिंह मीना को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

चक्रपाणि त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ नियुक्त किया गया है। रोहन पी. को अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, लखनऊ भेजा गया है। मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक, 12वीं बटालियन पीएसी, फतेहपुर नियुक्त किया गया है। शुभम पटेल को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। मेघनाथ सिंह को सेनानायक, 5वीं बटालियन पीएसी, सहारनपुर भेजा गया है। 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *