October 15, 2026

आपदा प्रबंधन हेतु दिया गया प्रशिक्षण , लोगो को आपदा से बचाने में मिलेगी मदद

0
WhatsApp Image 2025-06-26 at 15.08.48_827637be

विजडम इंडिया
प्रयागराज (विनोद द्विवेदी-जिला संवाददाता) उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से गंगा और यमुना नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन के समय किस प्रकार से लोगों को बचाया जाए इस विषय पर राहत बचाव हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया । इस दौरान उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग पुलिस स्वास्थ्य विभाग एनसीसी सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा संयुक्त रूप से भाग लिया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान किस प्रकार से डूबे हुए गांव से लोगों को सुरक्षित निकाला जाना, डूबते हुए लोगों का बचाव एवं उनकी प्राथमिक चिकित्सा और उपचार किस प्रकार से किया जाए इस विषय पर विस्तृत रूप से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन और मेडिकल इवेक्युएशन ड्रिल कैसे की जाती है इस पर भी विस्तृत प्रदर्शन किया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *