इंडिया गेट के सामने धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के 4 बजे के करीब डिटेन कर लिया था। हालांकि कुछ घंटों के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा भी कर दिया। पुलिस उन्हें तिलक मार्ग थाने लेकर गई थी जहां से कुछ घंटों के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। इस दौरान तिलक मार्ग थाने के अंदर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने प्रोटेस्ट भी किया।