यूपी में अब छह बच्चों की मां भांजे के साथ फरार हो गई है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने रोकटोक की भी कोशिश की थी। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं हुए और फरार हो गए। पत्नी के इस तरह भाग जाने से परेशान पति अपने सभी छह बच्चों को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचा। भांजे पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। सीओ सिटी को लिखित शिकायत देते हुए पत्नी को वापस दिलवाने की मांग की। पति ने पत्नी पर घरेलू सामान और जेवरात भी चुराकर ले जाने का आरोप लगाया है।

पति हसीन अहमद ने बताया कि कानपुर नगर थाना बिठूर का रहने वाला भांजा छोटू अक्सर उसकी घर आता जाता था। इस दौरान उसकी नजदीकियां उसकी पत्नी शहजादी से हो गई। इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो विरोध भी हुआ। इसके बाद भी दोनों नहीं मिलते रहे। इसी बीच 4 मई की दोपहर भांजा मेरे पत्नी को बहला कर भगा ले गया। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि छोटू ने उसकी पत्नी को बहका कर न केवल घर से भगाया, बल्कि जाते समय वह अपने साथ कीमती जेवर व सामान भी ले गई। उसके छह बच्चे हैं। जिनका पालन पोषण वह अब खुद कर रहा है। उसकी पत्नी अचानक सब कुछ छोड़कर चली गई। जिससे परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो गई है।

पति ने आरोप लगाया कि पत्नी अपने साथ शादीशुदा बड़ी बेटी साजिया का भी पूरा जेवर उठाकर ले गई है। इसके अलावा पीड़ित के घर में रखे बीस हजार रुपये नगद और उसकी मां के कीमती जेवरात भी साथ ले जाने की बात कही है। मामले को संज्ञान में लेकर सीओ सिटी सोनम सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मांग की कि उसकी पत्नी को बरामद कर लाया जाए और भांजे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *