• कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने माना है कि मृगांका सिंह और उनके परिवार का गोत्र एक ही है और उन्हें इस बात पर गर्व है। मृगांका के पिता हुकुम सिंह हिन्दू गुर्जर जबकि इकरा के पिता मुन्नवर हसन मुस्लिम गुर्जर थे।

कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन चौधरी ने माना है कि उनके और मृगांका सिंह के परिवार का गोत्र एक है और उन्हें इस बात पर गर्व है। बता दें कि भाजपा नेता मृगांका सिंह के पिता हुकुम सिंह हिन्दू गुर्जर थे जबकि इकरा हसन के पिता मुन्नवर हसन मुस्लिम गुर्जर लेकिन दोनों के गोत्र एक हैं। गुर्जरों की कलस्यान खाप से ताल्लुक रखने वाले दोनों परिवार के बीच ही कैराना की राजनीति लंबे समय से घूमती रही है। माना जाता है कि कई पीढ़ी पहले इस गोत्र का एक हिस्सा इस्लाम कबूल करके मुसलमान बन गया था।

कैराना की नौजवान एमपी इकरा हसन से एक पॉडकास्ट में शालिनी कपूर तिवारी ने पूछा था कि हुकुम सिंह का परिवार हिन्दू गुर्जर है, आप मुस्लिम गुर्जर हैं, क्या ये दोनों खानदान कभी एक ही हुआ करते थे। इस पर इकरा हसन ने कहा कि अब वो लोग जिंदा नहीं हैं जो इतनी पुरानी बातों को बात सकें लेकिन ये माना जाता है कि हमारा गोत्र एक है और हम एक जगह से आए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *