(मथुरा)(ए.के.शर्मा) ऑटो में लादकर ले जाई जा रही प्रतिबंधित प्लास्टिक को नगर निगम की टीम ने जब्त किया है। एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने के साथ जुर्माना वसूल किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान द्वारा टैंक चौराहा पर सिंगल यूज प्लास्टिक से भरे हुए ऑटो को पकड़ा गया है। जिसमें लगभग 100 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुए जुर्माने के रूप में एक लाख की वसूली की गयी है। सहायक नगर आयुक्त द्वारा चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया है कि उनके निर्देशन में प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण करने के साथ जुर्माने की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के जब्तीकरण के दौरान राजकुमार लवानिया सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा, प्रवर्तन दल से राजेश कुमार, पदम सिंह, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *