यूपी विधानसभा में बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। उधर, ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में पूजा की अनुमति के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया ने ‘बनारस बंद’ का ऐलान किया गया।

UP Top News Today: विधानसभा का बजट सत्र आज से, ज्ञानवापी तहखाने में पूजा की इजाजत के खिलाफ 'बनारस बंद' का ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना 5 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगे। इस बार शनिवार को भी सदन की बैठकें होंगी। तीन फरवरी शनिवार को दो विधायकों के निधन पर शोक रखा जाएगा। पांच फरवरी को बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। यह चर्चा छह व सात फरवरी को भी चलेगी। 8 व 9 फरवरी बजट पर साधारण चर्चा शुरू होगी। 10 फरवरी शनिवार को विभागवार चर्चा होगी। 12 फरवरी को बजट पास कराया जाएगा। सदन में स्टांप संशोधन अध्यादेश-2023 निजी विवि सातवां संशोधन अध्यादेश विधेयक के तौर पर रखे जाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *