UP Weather: यूपी में कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।  आरेंज अलर्ट जारी किया है।

UP Weather: यूपी के इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, आरेंज अलर्ट जारी

UP Weather: यूपी में कोहरे का कहर है। बर्फीली पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह घना कोहरा, ठिठुरन और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में कोहरा छाया रहने की यलो वार्निंग भी जारी हुई है। यूपी में रात का सबसे कम तापमान आगरा में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, आगरा, इटावा, औरय्या, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

इसी तरह सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, बहराइच आदि जिलों में कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है।
बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना और कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत घने कोहरे का प्रकोप रहा। कुछ इलाकों में धूप नहीं निकली और कोल्ड डे बना रहा। राज्य के आगरा मंडल में दिन के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी। प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान आगरा में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार गलन से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछुआ हवा प्रभावी है। शुक्रवार की सुबह मध्यम से घना कोहरा हो सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। इस आधार पर कह सकते हैं कि अभी सर्दी लोगों को परेशान करेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *