कांग्रेस जोड़ने का काम करती है : प्रदीप जैन आदित्य

झांसी! शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया के विशिष्ट आतिथ्य में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवी सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक पर पार्टी का झण्डा फहराया तदोपरांत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसे संबोधित करते हुये प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सभी देशवासियों को जोड़कर रखना है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक के सफर में कांग्रेस की सक्रिय भूमिका रही है।
प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, विचारधारा और परम्परा का अनुशरण करते हुये राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब मणिपुर से मुम्बई तक न्याय यात्रा शुरु करने वाले है। संगोष्ठी को पी सी सी सदस्य बलवान सिंह यादव व चौधरी माबूद, अरविंद बब्लू,गौरव जैन, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, शफीक अहमद मुन्ना, शाहनबाज खान , हरिओम श्रीवास, हरवंश लाल, अशोक कन्सौरिया, नफीश खान,हजरत खान, सूरज प्रकाश राय,राजकुमार फौजी, आतिफ़ इमरोज, मुलायम सिंह रजक,शैलेंद्र वर्मा, प्रभूदयाल साहू,दिनेश वर्मा, जसवंत अनुरागी, पवन राज, रामसेवक, पार्वती चौधरी, प्रीति श्रीवास, हिमांशु बाजपेई,प्रशांत वर्मा,इमरान खान , हरिशंकर बाल्मीकि,पूजा सिंह, रोवेश खान,स्टेला मसीह,महमूद भाई आदि ने विचार व्यक्त किये।
संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और अंत में राज कुमार सेन ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाये जा रहे ऑनलाइन क्राउनफंडिंग अभियान ‘ डोनेट फ़ॉर देश’ के अन्तर्गत पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दान दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *