आम आदमी पार्टी के पर्चा अभियान का हुआ समापन !
प्रदीप वर्मा जिला संवाददाता
झांसी। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच जनता को बताने के लिए संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे पर्चा वितरण महा अभियान का आज समापन हुआ।
झाँसी महानगर सहित जिले की चारों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने आज अभियान के अंतिम दिन वृहद पर्चा अभियान चला कर सांसद संजय सिंह द्वारा जेल से जनता के नाम लिखे संदेश को लोगों तक पहुंचा कर सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताया।
आज महानगर के सीपरी बाजार क्षेत्र में जिलाध्यक्ष अरशद खान के नेतृत्व में पर्चा अभियान चलाया गया जिसमें क्षेत्र के दुकानदारों, क्षेत्रीय निवासियों एवं राहगीरों को पर्चा वितरण कर जनहित के मुद्दों पर बोलने वाले नेताओं की आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे ई0 डी0 के दुरुपयोग के बारे में बताया।
झाँसी महानगर के अतिरिक्त मऊरानीपुर विधानसभा में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अतुल आर्या एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अरविंद आर्या, गरौठा विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र लोधा एवं विधानसभा प्रभारी संजीव उपाध्याय, बबीना विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सुरेश रजक एवं जिला सचिव सद्दाम खान द्वारा पर्चा वितरण अभियान चलाया गया।
झाँसी महानगर के सीपरी बाजार क्षेत्र में चलाए गए पर्चा अभियान में जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, तिरंगा शाखा मंडल प्रभारी इं0 राजकुमार राव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशीष पाल, जिला महासचिव मोहित पिंचोली, पूर्व महानगर महासचिव भवजीत सरना एवं हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे ।
पर्चा वितरण अभियान के समापन कार्यक्रम के संयोजक वरुण चड्ढा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया
