साल 2024 में ग्रहों कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहै। 16 दिसंबर 2023 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। दिसंबर महीने में सूर्य के अलावा बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, साल के आखिर में गुरु और शनि का गोचर नहीं होगा, लेकिन आने वाले साल 2024 में न्याय के देवता शनिदेव 3 बार अपनी चाल बदलेंगे। 11 फरवरी 2024 को शनि कुंभ राशि में अस्त होंगे। इसके बाद 18 मार्च 2024 कुंभ राशि में उदित होंगे। फिर 29 जून को 2024 को कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। नए साल 2024 में शनिदेव की 3 बार चाल बदलने से कुछ राशियों को बहुत लाभ होने वाला है। इन राशियों पर सालभर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी । जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे और धन-संपत्ति में बरकत होगी। आइए जानते हैं साल 2024 में किन राशियों को होगा महालाभ…
वृषभ राशि : साल 2024 में वृष राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान रहेंगे। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। उच्चाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। आय में वृद्धि के नए साधन बनेंगे।
सिंह राशि : साल 2024 में शनि की 3 बार चाल बदलने से सिंह राशि के जातकों को बेहद शुभ फल मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि : शनिदेव साल 2024 में कुंभ राशि में ही 3 बार अपनी चाल बदलेंगे। जिससे कुंभ राशि वालों पर सालभर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन का आवक बढ़ेगा। घर में खुशियों का माहौल होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
