लखनऊ, 9 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस का 11 सदस्यीय दल मॉरीशस में आयोजित हो रहे ‘इण्टरनेशनल कन्वेन्शन ऑन स्टूडेन्ट्स क्वालिटी सर्किल (आई.सी.एस.क्यू.सी.)’ में प्रतिभाग करेगा। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन वर्ल्ड काउन्सिल आफ टोटल क्वालिटी एण्ड एक्सीलेन्स इन एजुकेशन (डब्ल्यू.सी.टी.क्यू.ई.ई.) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विश्व के कई देशों के छात्र दल एवं क्वालिटी विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। आई.सी.एस.क्यू.सी.सी. में प्रतिभाग करने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों में अर्श द्विवेदी, धैर्य गुप्ता, श्रंृजनी वर्मा, अभिमन्यु प्रताप सिंह भदौरिया, अक्षरा श्रीवास्तव, कार्तिकेय सरोज, निहारिका श्रीवास्तव, सानवी तिवारी एवं अर्यांश श्रीवास्तव शामिल हैं। छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय के शिक्षक श्री वैभव श्रीवास्तव एवं सुश्री शिखा सरीन करेंगी।

            इस अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में सी.एम.एस. छात्र दल ज्वलन्त विषयों पर केस स्टडी प्रस्तुत करेगा एवं शिक्षा में क्वालिटी विचारधारा को रेखांकित करेगा। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्र विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। यह अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन बदलते विश्व परिदृश्य के अनुरूप छात्रों को तैयार करने एवं उनमें समस्याओं का सकारात्मक समाधान खोजने, विश्लेषण दक्षता का विकास, टीम वर्क, सृजनात्मक क्षमता का सदुपयोग तथा विन-विन एटिट्यूट विकसित करने में मददगार साबित होगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *