मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से दो दिवसीय बलरामपुर के दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम बिलरिया में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री तीन बजे के बाद से करीब 804 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री यहां उतरौला और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। जिला अधिकारी विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों दिशा निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे वह कार्यक्रम स्थल से कार से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:20 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से तुलसीपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 4:35 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से प्रस्थान कर शाम 4:40 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे।
